पाली में 13 से 15 सितम्बर तक कांग्रेस सेवादल का संगठन सर्जन आवासीय प्रशिक्षण शिविर

पाली, 27 अगस्त।अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा के जोधपुर आगमन पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष एवं जॉन प्रभारी मोहन हटेला तथा पाली जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने भेंट कर उन्हें पाली आने का आमंत्रण दिया।

जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने जानकारी दी कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार पाली जिला कांग्रेस सेवादल का संगठन सर्जन आवासीय प्रशिक्षण शिविर 13 सितम्बर को सुबह 8 बजे से श्री सोनाणा खेतलाजी, देसूरी में आरंभ होगा। शिविर का समापन 15 सितम्बर को किया जाएगा। इस शिविर में जिले के सभी ब्लॉकों से लगभग 500 सेवादल कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व राज्यमंत्री एवं पाली लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता बेनीवाल, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द सहित विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी तथा प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षक मार्गदर्शन देंगे तथा विभिन्न सत्रों में प्रोफेसरगण भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *