पाली 12 अगस्त। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जवरीलाल जैन की पुण्यतिथि राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजीज दर्द के नेतृत्व में पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वर्गीय जवरीलाल जैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, जब्बरसिंह राजपुरोहित, पाली विधानसभा प्रत्याशी महावीरसिंह सुकरलाई, पाली ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब टी. सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, रफीक चौहान, आमीन अली रंगरेज, मांगुसिहं दुदावत, भेराराम गुर्जर, लाल मोहम्मद सिंधी, दिलीप सिंह राजपुरोहित, राजु बंजारा, लक्ष्मण कच्छवाह, सज्जन बी राज, जावेद सिरोहा, बाबूलाल कीर, धनराज आर्य, बाबु खां चढवा, शहजाद शेख, अनवर खां सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस नेता स्वर्गीय जवरीलाल जैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी।
