जोधपुर/ओसियां। जेएनवीयू यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के युवा नेता सुनील चौधरी की मिलन यात्रा बुधवार को जोधपुर जिले में लगने वाले पाली लोकसभा के ओसियां में पहुंची। ओसियां में यात्रा की शुरुआत मां सच्चियाय के दर्शन करके हुई। यात्रा ने ओसियां के अम्बेडकर सर्किल, देवका बेरा, मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची। यात्रा के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्थानीय व्यापारियों से मिलकर सहयोग और समर्थन की अपेक्षा की। वहीं चौधरी का 51 किलो की माला व्यापार संघ की ओर से मोतीलाल हुड्डा के नेतृत्व में पहनाकर स्वागत किया गया। चौधरी ने बताया कि पाली लोकसभा के ओसियां क्षेत्र में हमने एक उत्कृष्ट जनसंपर्क यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा हमारे संगठन के जनसंपर्क यात्रा के शुभारंभ को नए ऊंचाईयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है। यात्रा के दौरान आमजन की समस्याओं को निकट से जाना गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यात्रा से जुड़कर नौजवानों, मजदूरों, किसानों के अधिकार की लड़ाई के लिए हम सभी को आगे आकर लोकसभा चुनाव में मजबूती से कांग्रेस पार्टी को विजई बनाना है। रोड शो का आयोजन किया। मिलन यात्रा के तहत ओसियां के गुरु जम्भेश्वर भगवान मंदिर में दर्शन करके बस स्टैंड तक रोड शो का आयोजन सैकड़ों गाड़ियों से हुआ। इस दौरान व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। जेसीबी से बरसाए फूल,किया स्वागत*
वहीं यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित आमजन ने यात्रा के काफिले पर जेसीबी से पुष्प वर्षा की। वहीं चौधरी का बड़े बुजुर्गो ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान किसान नेता भिक्काराम बेरड़, मोतीलाल हुड्डा, रामकरण सियाग, पूर्व किसान छात्रसंघ अध्यक्ष अर्जुन डोगियाल, किसान छात्रसंघ अध्यक्ष पुखराज लेगा, पप्सा भादू, पूर्व सरपंच करना राम तरड़, यूथ कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष संजय ढाका, सुशील ढाका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बीरबल भाकर, महादेव गोदारा, यूसुफ खा, केवल राम जाखड़, जीवन विशनोई, ओमप्रकाश लेगा, रघुवीर चौधरी, देवाराम सेवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिलन यात्रा में सुनील चौधरी को मिला संतो का साथ, कहा राम को लाए थे , अब चौधरी की बारी, ओसियां में उमड़ा समर्थकों का जन सैलाब,,,
