लालसिंह देवासी पाली लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

पाली। सादड़ी निवासी लालसिंह देवासी ने शुक्रवार को एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी से रिजाइन कर दिया है। अब वे पाली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे।

इंडिया गठबंधन से जुड़ने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने बताया कि वे एक निजी बैंक में रीजनल मैनेजर थे। लाखों रुपए के पैकेज की नौकरी छोड़कर वे राजनीति में आए है और चुनावी मैदान में उतरे हैं।

पाली विधानसभा क्षेत्र में विकास न के बराबर हो रहा है। किसान, पशुपालक और युवा परेशान हैं। रोजगार नहीं मिलने से पलायन को मजबूर हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत महिला वोटर्स हैं। लेकिन उन्हें अपना वोट भी अपने पति के कहे अनुसार देना पड़ता है। मजदूरी का काम करने पर भी महिलाओं को पुरुषों से कम मजदूरी मिलती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वे गायब नहीं होंगे। राजनीतिक दल बनाएंगे। जिसका धीरे-धीरे विस्तार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *