पाली ,,श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज में लघु उद्योग भारती द्वारा प्रशिक्षण शिविर हुआ शुभारंभ किया गया। पाली के नाईयों की ढाल स्थित श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की महिला मंडल लघु उद्योग भारती संस्था के साथ मिलकर सोनी समाज की महिला को कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने और जागरूकता लाने के लिए विभिन्न लघु उद्योग जैसे सिलाई, मेहंदी, ब्यूटीपार्लर आदि छोटे उद्योग को प्रशिक्षण कैंप के दौरान महिलाओं को सिखाया जाएगा ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।
शिविर का उद्घाटन पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, प्रमोद जेथलियां, विकास समिति के अध्यक्ष देवीलाल अडानिया, संरक्षक विजयराज जांगलवा, बाबूलाल मोसून, पार्षद श्रीमती खुशबू सोनी के द्वारा किया गया। महिला प्रशिक्षण कैंप के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद परख ने कहा कि लघु भारती का उद्देश्य घर बेटी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह अपने मेहनत और कार्य के चलते अपने परिवार व देश को सुदृढ़ हा बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। शहर में चार जगह पर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है और अभी तक लघु भारती द्वारा शहर की हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है वह महिलाओं के उद्योग में काम आने वाली उपकरणों को सस्ते व आसान किस्तों में उपलब्ध कराती है। लघु भारती
महिला मंडल की अध्यक्ष सोना अडानीया ने बताया कि महिलाओं का प्रशिक्षण कैंप एक महीने तक चलेगा, जिसमें सोनी समाज की सभी सभी महिलाओं को विभिन्न लघु उद्योग के बारे बारीकी से सिखाया जायेगा। महामंत्री रेखा अडानीया ने कहा इस शिविर उद्योग के बारे में सीखकर महिला शक्ति आत्मनिर्भर बनेगी। इस अवसर पर महामंत्री महेश भामा, कोषाध्यक्ष जगदीश खजवानिया, गुणप्रकाश कड़ेल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रविन्द्र रोड़ा, ढंगलचंद कड़ेल, किशोर खजवानिया के साथ महिला शक्ति में ममता सहदेव पार्वती अडानिया, मीना भामा आदि महिलाएं उपस्थिति रही।
लघु भारती महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर, स्वर्णकार समाज महिलाओं का प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन,,,,
