मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर गाजे बाजे के साथ चढ़ाई ध्वजा, मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का किया अभिषेक

अरुण बैरवा सुमेरपुर,9461830820

मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर गाजे बाजे के साथ चढ़ाई ध्वजा, मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का किया अभिषेक

सुमेरपुर उपखण्ड क्षेत्र के निकटवर्ती आकदड़ा गांव में वेरा ढीमडां पर स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर वार्षिक ध्वजा का कार्यक्रम धूमधाम व गाजे बाजे के साथ संपन्न हुआ। इस मंदिर की स्थापना स्वर्गीय मंगलसिंह राजपुरोहित के परिजनों द्वारा की गई थी एवं उनके परिवार द्वारा हर वर्ष वार्षिक ध्वजा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है।स्वर्गीय मंगल सिंह परिवार के मुखिया सुमेरसिंह जागरवाल के द्वारा विधि विधान पूर्वक विद्वान पंडित राजेंद्र कुमार शास्त्री एवं उनके सहयोगी के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान महादेव का अभिषेक किया गया।

तत्पश्चात शांति यज्ञ का आयोजन किया जिसमें चार जोड़ों के द्वारा आहुतियां दी गई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सोहन कंवर राजपुरोहित, बलवंत सिंह जी ,नरपत सिंह जी, मोहन सिंह जी भाबा, राजेंद्र सिंह जी श्रवण सिंह जी ढारिया, रघुनाथ सिंह जी पुनाङिया,सुरेश सिंह अखेराजोत विक्रम सिंह,खुशाल सिंह रावत,पुजारी माणक महाराज सहित ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित थी। महिलाओं ने मंगल गीत गाए गांव ,समाज, क्षेत्र व देश में अमन चैन, शांति और खुशहाली के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *