पाली। दीपावली पर्व के अवसर पर शहर का बाजार रोशनी और सजावट से जगमगा उठा। व्यापारियों द्वारा की गई आकर्षक लाइटिंग और रंगीन सजावट देखने लायक रही। इसी बीच शहर की इस शानदार रौनक को देखने और व्यापारियों से मिलने कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी निकले।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक भीमराज भाटी, जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री, पुलिस अधीक्षक आदेश सिद्धू, एसडीएम विमलेन्द्र सिंह, एडिशनल एसपी, सीओ सिटी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सूरजपोल से सर्राफा बाजार तक पैदल भ्रमण पर निकले। सभी ने व्यापारियों से “रामा-श्यामा” करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
—
सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी की शिरकत
इस अवसर पर सांसद पी. पी. चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महेंद्र बोहरा, भाजपा नेता नरेश ओझा, विजय जोशी और यशपाल सिंह सहित कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रहीं।
व्यापारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।
शहर के भीतरी बाजारों में दीपों की जगमगाहट, आकर्षक सजावट और भीड़भाड़ ने माहौल को पूरी तरह त्योहारी बना दिया। पाली की गलियों में रामा-श्यामा की परंपरा ने दीपावली की खुशियों को और भी खास बना दिया।