सास-ननद ने विवाहिता कुल्हाड़ी मार किया घायल, निजी अंगों में डाली मिर्ची,,

पाली,,
रोहट क्षेत्र में 26 साल की विवाहिता पर किसी बात को लेकर सास-ननद ने कुल्हाड़ी से हमला कर विवाहिता को घायल कर दिया, लहूलुहान करने के बाद निजी अंगों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। थाना अधिकारी पदमपाल सिंह ने बताया कि महिला की शादी साल 2017 में आटा-सांटा प्रथा में हुई थी। पारिवारिक विवादों के चलते वह पिछले कुछ समय से अपने दो बच्चों के साथ पीहर में रह रही थी। परिजनों और समाज के समझाने के बाद 22 जनवरी, 2026 को वह वापस ससुराल लौटी थी। पति काम के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहता है और घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 28 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह गांव में अपनी दादी सास के पास मौजूद थी। इसी दौरान उसकी सास और ननद महाराष्ट्र से वहां पहुंचीं। दोनों ने अचानक कुल्हाड़ी से उसके पैरों पर कई वार कर दिए। निजी अंग में मिर्ची पाउडर डाल दिया। महिला की द्वा चीख-पुकार सुनकर दादी सास मौके पर पहुंचीं और किसी तरह बीच-बचाव कि कर उसकी जान बचाई। घटना की सूचना पर पीहर पक्ष के लोग भी गांव घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर हालत में घायल विवाहिता को हॉस्पिटल क लेकर गए। पीहर पक्ष की ओर से आरोपी सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज करवया गया, पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुवे आगे की कार्यवाही शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *