आउटरीच कैंप में 74 मरीजों का हुआ उपचार*

*राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाडी मौहल्ला अधीन पटेल छात्रावास, घोसीवाड़ा में आयोजित
पाली,
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाड़ी मौहल्ला,पाली द्वारा बुधवार को पटेल छात्रावास, घोसीवाड़ा में निशुल्क आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 74 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान की गई।
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रोयमोन जोसफ द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया गया। वहीं डेंटल हाइजिनिस्ट गुलशन कुमार द्वारा मरीजों के मुख स्वास्थ्य की जांच की गई। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेखा रानी व माया चौहान द्वारा मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग एवं महिला स्वास्थ्य कर्ता जनक कुमारी द्वारा 3 एएनसी रजिस्ट्रेशन व 4 HPV टीकाकरण किया गया। फार्मासिस्ट गणेश कुमार द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।
लैब टेक्नीशियन यशपाल सिंह द्वारा मरीजों की 36 शुगर व 18 हीमोग्लोबिन जांचें निशुल्क की गईं। शिविर के सफल संचालन में पीएचएम जितेंद्र जोशी, नर्सिग आँफिसर सोहनलाल, एएनएम जनक कुमारी, रेखा रानी, माया चौहान, तेजपाल, तथा आशा सहयोगिनी अफसाना भाटी, लक्ष्मी कंसारा का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *