पाली, 17 अगस्त। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत पाली जिले में जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी के पद पर कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी कपिल उज्वल को पदोन्नति प्रदान की गई है। भारत के महामहिम राष्ट्रपति की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत कपिल उज्वल को पदोन्नत कर वरिष्ठ निदेशक (आईटी) नियुक्त किया गया है।
कपिल उज्वल वर्तमान में पाली जिले के साथ-साथ जालोर जिले के जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं। उनकी पदोन्नति पर अधिकारियों एवं कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
