नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं रणनीति को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

पाली। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों एवं चुनावी रणनीति को लेकर जिला पदाधिकारियों की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में जिले की सभी नगर निकायों में संगठनात्मक तैयारियों, प्रत्याशी चयन प्रक्रिया एवं आवेदन संग्रहण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा जिला मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। पार्टी के आईटी विभाग के मुकेश नाबरिया द्वारा आवेदन फार्म ऑनलाइन माध्यम से फेसबुक एवं व्हाट्सऐप समूहों में जारी किया गया है। प्रत्येक नगर निकाय के आवेदन फार्म व्यवस्थित रूप से संग्रहित करने के लिए पार्टी द्वारा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

नगर निकायवार आवेदन संग्रहण प्रभारी

  • पाली नगर निगम: ओमप्रकाश भड़ाना, भारत त्रिवेदी एवं सुमित्रा राजपुरोहित
  • सोजत सिटी: अर्जुनराम पुरोहित, नारायण कुमावत एवं प्रतापसिंह जोधा
  • सोजत रोड: घेवरराम विश्नोई, राजेन्द्र किसान एवं महावीर अखावत
  • मारवाड़ जंक्शन: सहीराम विश्नोई, शक्ति सिंह चौहान एवं कन्यादेवी
  • रानी: लूणकरण जैन, देवीलाल मेघवाल एवं मनोहर कंवर
  • बाली: जगराम विश्नोई, जयवर्धन रांकावत एवं डूंगरसिंह राजपुरोहित
  • फालना: गेनाराम मेघवाल, शिवराज सिंह बिठिया एवं मेघाराम परमार
  • सादड़ी: दिलीप सिंह, दिनेश राजपुरोहित एवं पंकज चौधरी
  • सुमेरपुर: जीवनसिंह बासिया, दिग्विजय सिंह राठौड़ एवं भंवर सेणचा
  • तखतगढ़: दानाराम चौधरी, सुनील भण्डारी एवं प्रवीण गोलेच्छा

प्रत्येक नगर निकाय के लिए नियुक्त प्रभारियों के साथ संबंधित मंडल अध्यक्षों को भी आवेदन संग्रहण प्रक्रिया में जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि आवेदन प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हो सके।

महामंत्री भरत त्रिवेदी ने बताया कि पाली नगर निगम के लिए आवेदन फार्म 21 अगस्त 2026 को तथा जिले की अन्य सभी नगर निकायों के लिए 22 अगस्त 2026 को संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में नियुक्त प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों द्वारा आवेदन फार्म संग्रहित किए जाएंगे।

बैठक में पदाधिकारियों ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा चुनावी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक में भरत त्रिवेदी, दिग्विजय सिंह राठौड़, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबू, देवीलाल मेघवाल, दिनेश सिंह राजपुरोहित, तिलोक चौधरी, पंकज चौधरी, प्रवीण गोलेच्छा, राजेन्द्र किशन, राहुल मेवाड़ा, मुकेश नाबरिया, अभिषेक दुग्गड़ एवं डूंगर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *