फायरिंग की घटना का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार-पिस्टल बरामद

पाली, 6 अक्टूबर।ग्राम सलोदरिया (थाना सुमेरपुर सदर) में 5 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजवर्धन सिंह उर्फ राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक खाली कारतूस खोल बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू (IPS) ने बताया कि 5 अक्टूबर की रात ग्राम सलोदरिया में फायरिंग की सूचना मिली थी, जिसमें पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत निवासी आमलिया गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा और वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई।

इस टीम में थानाधिकारी सुमेरपुर सदर भगाराम, थानाधिकारी सुमेरपुर रविन्द्र सिंह खिंची, थानाधिकारी तख्तगढ़ प्रवीण तथा साइबर सेल पाली के गौतम आचार्य (मु.आ. 531) शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

पूछताछ में आरोपी राजवर्धन सिंह ने फायरिंग करना कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 180/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से बरामद पिस्टल और कारतूस को सीज कर लिया गया है।

घायल पुष्पेन्द्र सिंह को इलाज के लिए सुमेरपुर के महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

मुख्य बिंदु :

घटना : 5 अक्टूबर 2025, ग्राम सलोदरिया

घायल : पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, निवासी आमलिया

आरोपी : राजवर्धन सिंह उर्फ राजवीर सिंह, गिरफ्तार

बरामदगी : एक पिस्टल व एक खाली कारतूस खोल

मामला दर्ज : धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *