पाली ,,,
शहर के चूड़ी निर्माताओं ने पाली जिला चूड़ी पाइप उद्योग विकास संस्था के बैनर तले कांग्रेस शहर अध्यक्ष हकीम भाई के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एल एन मंत्री से की मुलाकात करते हुवे ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने बताया कि प्रशासन के द्वारा नियमों के अनुसार पाली शहर में स्थित अधिकांश चूड़ी फैक्ट्रियां नया गांव औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट हो गई हैं। परंतु कुछ फैक्ट्रियां निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण अभी तक इस औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन के द्वारा हमारी इकाइयों पर कार्यवाही करते हुवे उन्हें सीज कर दिया। हमारी बंद इकाइयों में कैमिकल पड़ा हुआ है, जो समय रहते नहीं हटाया गया तो नुकसान हो सकता है। जिला कलेक्टर महोदय से ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि इकाइयों को 6 माह का अतिरिक्त समय दिया जाए ताकि हम अपनी इकाइयों में पड़े समान को दूसरी जगह शिप्ट कर सके।
चूड़ी निर्माताओं ने ज्ञापन के जरिए प्रशासन से मांगा छै महीने का अतिरिक्त समय,
