पाली। श्री मरूधर केसरी मित्र मंडल की ओर से गुरुद्वय जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सप्त दिवसीय कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस को तप-त्याग, सेवा एवं गुणगान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री रघुनाथ स्मृति जैन भवन में विराजित मरुधरा भूषण पूज्य प्रवर्तक श्री सुकनमुनि जी म.सा., उप प्रवर्तक श्री अमृतमुनि जी म.सा., युवा प्रणेता श्री महेश मुनि जी म.सा., श्री अखिलेश मुनि जी म.सा., डॉक्टर श्री वरुण मुनि जी म.सा. एवं महासती श्री उमराव कंवर जी तथा डॉ. प्रीति सुधा के सानिध्य में सजोड़ नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया।

इस दौरान 250 जोड़ों सहित करीब 1100 श्रद्धालुओं ने एक घंटे तक अनवरत नवकार मंत्र का जाप किया। नवकार जाप की बोलियों में भी समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बोलियों से प्राप्त राशि जीवदया के कार्यों में खर्च की जाएगी।
मित्र मंडल के मंत्री सज्जन राज गुलेच्छा ने बताया कि कार्यक्रम में 200 श्रावक-श्राविकाओं ने तीन-तीन सामायिक की। सामायिक प्रभावना के लाभार्थी प्रकाशचंद, पदमचंद एवं हिमांशु सुराणा परिवार रहे। जाप के पश्चात 11 लकी ड्रॉ खोले गए, जिनके लाभार्थी किस्तुरचंद, हितेश, जैनम एवं तातेड परिवार रहे। वहीं प्रवचन प्रभावना के लाभार्थी जसवंतराज, पारसमल, सुशील कुमार एवं धनपतराज चौपड़ा परिवार रहे।
इस अवसर पर मुनिश्री ने कहा कि नवकार मंत्र का जाप करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख-शांति की प्राप्ति होती है। सभी को प्रतिदिन नवकार मंत्र का लेखन, पठन एवं श्रवण करना चाहिए।
मंडल की ओर से सोमवार को हरियाडा गौशाला में गौमाता को लापसी खिलाई जाएगी। इसके साथ ही राम रसोड़ा एवं वृद्धाश्रम में भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।
कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष पदम ललवानी, मंत्री प्रकाश कटारिया, गिरीश कांकरिया, शरबत पगारिया, केवलचंद धोका, नरेंद्र पंच, प्रकाश भरकतिया, सोमचंद नाहटा सहित अनेक समाजबंधुओं का सहयोग रहा।
प्रेषक:
सज्जन राज गुलेच्छा, मंत्री
श्री मरुधर केसरी मित्र मंडल, पाली
