प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा का हल्ला बोल,,,,,,,,
पाली,,प्रदेश में सत्तारूढ कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा संगठन की ओर से चलाए जा रहे अभियान ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ के तहत बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी व प्रदेश संयोजक जयश्री गर्ग के निर्देशानुसार पाली जिले में भी धरना-प्रदर्शन किया गया।महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मनीषा राखेचा व कार्यक्रम प्रभारी सुमन सेन ने बताया कि पाली शहर में अंबेडकर सर्कल पर जिलाध्यक्ष मनोहरकंवर राठौड के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की विफलताओं व जन विरोधी नीतियों , सरकार के पेपर लीक महिलाओं पर अत्याचार विरोध ना कानून नव व्यवस्था किसान विरोधी सरकार राजस्थान में कांग्रेस का राज बना बेटियों के लिए अभिशाप बन गया है रेप के मामलों में देश में नंबर वन राजस्थान में बच्चियों पर खतरा मंडरा रहा है लेकिन कांग्रेस सरकार हाथ पैर हाथ धरे बैठी है उसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।इसी प्रकार से जिले के छह विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय पर भी उस क्षेत्र के सभी भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता बहनें प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष मनोहर कवर राठौड़, नैना व्यास , पूर्णिमा चौधरी, हुकमी सोनी, लक्ष्मी बंजारा, लक्ष्मी जोशी,खुशबू सोनी, नीतू अमरनानी,रेखा चौहान, सिंधु कंवर, रेखा कंवर भाटी, रेखा सोलंकी, ममता बोहरा, नीलू कटारिया, सुनैना गर्ग, शीतल सेन, सुरेश चौधरी, प्रताप सिंह,मीरा,नरपत दवे, पुखराज बंजारा, मुकेश नाहर,सभी ने विरोध जताया।