पाली। 14 अगस्त एनएसयूआई के बैनर तले जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया। जिसमे एनएसयूआई पाली के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा ध्वज को लहराते हुए और देश भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते हुए और वंदे मातरम जयकारों के साथ बांगड़ महाविधालय से प्रारंभ होकर बांगड़ स्कूल से होते हुए सुरजपोल के रास्ते गांधी मूर्ति से होते हुए विभिन मार्गों से होते हुए वापस बांगड़ महा विद्यालय पहुंची जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने बताया की एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी के आवाह्न पर विभिन्न जिलों में एनएसयूआई ने तिरंगा रैली का आयोजन किया
पाली के सबसे बड़े बांगड़ महाविद्यालय से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया देश के प्रति प्रेम भावना और शांति का संदेश देने के लिए एनएसयूआई ने देश के विभिन्न युवाओं को जाग्रत किया जिसमे एनएसयूआई पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन सिसोदिया , पूर्व छात्रसंघ जिला संयोजक पाली विकास राठौड़, एनएसयूआई नेता संजय चौधरी एनएसयूआई छात्र नेता किशोर सिंह, दीपेंद्र सिंह रोहित मारू एनएसयूआई पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश देवासी ,जैतारण एनएसयूआई अध्यक्ष गजेंद्र गुजर जितेंद्र कचवाहा असगर खत्री,सुभान सजरी मनीष मीणा चंदन सिंह युवराज सिंह सुरजपाल सिंह, दिव्या डागा नजमीन, पेरना कंडारा प्रिया, दिव्या वैष्णव साक्षी, यश शर्मा, सिवपाल सिंह विनोद चावला दीक्षांत कंडारा, आदि सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रही जो विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए एनएसयूआई के बैनर तले वाहन रेली निकली , जिसमे कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी महावीर सिंह सुकरलाई,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा,कांग्रेस नेता जोगाराम सोलंकी। महिला प्रदेश कांग्रेस महासचिव नीलम बिड़ला ,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, युवा कांग्रेस नेता पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह कुंपावत,एनएसयूआई प्रदेश सचिव ओमा चौधरी,गणपत पटेल आदि में जगह जगह रेली का स्वागत किया और मित्रता और भाई चारे का संदेश दिया