पाली बंद में चामुंडा सेना रावना राजपूत युवा संगठन ने निभाई अपनी भागेदारी, अध्यक्ष भाटी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की रखी मांग,,,,

पाली,,,,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामडी के जयपुर हत्याकांड प्रकरण में लिप आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय करणी सेवा व जिला करनी सेना , राजपूत समाज के लोगों के द्वारा शहर भर में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोगों के द्वारा दिनभर वाहनों के जरिए शहर भर की दुकानों को बंद करवाया और रैली के रूप में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग रखी। इसी जन आक्रोश और अपनी उपस्थित दर्ज करवाते हुए चामुंडा सेना रावणा राजपूत युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में भी राजस्थान बंद का आव्हान करते हुए पाली शहर के प्रतिष्ठान शांतिपूर्वक तरीके से बंद करवाए गए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह खिंवाड़ा लक्ष्मण सिंह भाटी देवेंद्र सिंह पवार दलपत सिंह भाटी प्रताप सिंह पवार कालू सिंह राठौड़ मनोहर सिंह चोटिला ,प्रवीण सिंह चौहान ,अभिमन्यु सिंह सिसोदिया , महेंद्र सिंह चौहान सोहन सिंह मनोहर सिंह भाटी ,जोग सिंह सोलंकी दिलीप सिंह पवार , कल्याण सिंह सोलंकी ,रतन सिंह ,सोहन सिंह सभी युवा साथियों ने बंद का सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *