कृतिका ने पढ़ाई के साथ खेलो में किया जिले व समाज का नाम रोशन, डॉक्टर बन समाज सेवा करना मेरा उद्देश्य ,,,

कृतिका ने समाज व जिले का नाम किया रोशन,,,
जिले में प्रथम स्थान पाने पर हुई सम्मानित,,,
बॉक्सिंग चैंपियन शिप में थाईलैंड में भारत कर।चुकी प्रतिनिधित्व,,,

पाली ,, एच.सी. बाफना इन्टर नेशनल स्कूल व महावीर हास्पिटल केम्पस सुमेरपुर मे आयोजित स्कुल वार्षिकोत्सव मे 2023 कक्षा 12 वी बोर्ड परीक्षा में सुमेरपुर उपखण्ड मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बीसलपुर की कृतिका सोलंकी को विद्यालय परिवार और ट्रस्टी द्वारा 15000 रूपये का चैक मेरिट स्कालरशिप, मोमंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कृतिका के पिता RES नारायण सोलंकी बिसलपुर ने बताया कि कृतिका बचपन से होनहार रही हैं। वर्तमान में महारानी कालेज जयपुर मे अध्यनरत हैं। उसका लक्ष्य आई ए एस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। बता दे की कृतिका ने कक्षा 10 मे 99%,कक्षा 11 में 98.11% और कक्षा 12 मे 92 80% अंक प्राप्त किया है। समाज सेवा मे रूचि, एम्स दिल्ली से आन लाईन अपने शरीर के अंगों को दान का फार्म भरा हैं।
कृतिका 2023 मे उपखण्ड स्तर पर विधायक और वर्तमान केबिनेट मंत्री जोरा राम जी कुमावत, उपखण्ड अधिकारी एवं उप मजिस्ट्रेट सुमेरपुर हरि सिंह देवल, तहसीलदार सुश्री प्रांजल कुंवर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उषा कुंवर स्वंतत्रता दिवस पर सम्मानित किया है। घाँची समाज शिक्षा समिति सुमेरपुर शिवंगज द्वारा लेपटॉप, साफा, मोमंटो, प्रमाण पत्र, द्वारा सम्मानित किया है।बडी बहन संन्ध्या सोलंकी बिसलपुर भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए बैकांक थाइलैंड देश मे विश्व बाक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था, उसकों भी घाँची समाज शिक्षा समिति सुमेरपुर शिवंगज द्वारा एक्टीवा भेट कर सम्मानित किया था।और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, राज्यपाल श्री कल्याण सिंह, मुख्य सचिव निरंजन आर्य,2012 आई ए एस भारत मे प्रथम आने वाले गौरव अग्रवाल के हाथो से सम्मानित हुई। और वर्तमान मे उदयपुर से डाक्टर की 4 वर्ष मे अध्ययनरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *