पाली,, फागण माह के चलते शहर के मंदिरों में विभिन्न महिला संगठनों के द्वारा जगह जगह पर फाग उत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। उसी के चलते आज पाली के शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर में फागो उत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। शिव महिला मंडल की सदस्या नेहल बिनावरा ने बताया कि फागोत्सव का कार्यक्रम ने दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक मनाया गया ! महिला मंडल एव स्थानीय महिलाओं ने फूलों के साथ एक दूसरे को होली खिलाई। साथ ही महिलाओं ने कृष्ण और राधा का स्वांग रचाकर “होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा”* सहित कई भजन गाकर फागोत्सव कार्यकम मनाया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव महिला मंडल की लीला मणियार, हंसु वैष्णव,पूजा ओझा, प्रभा गांधी, कविता अग्रवाल, कृष्णा देवी, अन्तरा देवी ,पुष्पा सोमानी, पुष्पा मंधना,मीनाक्षी अग्रवाल, संतोष शर्मा, अनु राजपुरोहित, मोनिका बड़का, सहित सैकड़ों महिलायें उपस्थित रही !
फूलों की होली खेल मनाया शिव महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव,शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर में हुआ फागोत्सव,,,
