हरिशंकर मेवाड़ा को संविधान बचाओ अभियान काेटा देहात जिला समन्वयक किया नियुक्त
सुमेरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 अप्रैल काे जयपुर रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली निकाली जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी गाेविंद सिंह डाेटासरा द्वारा प्रदेश के सभी जिलाे के लिए जिला समन्वयकाें की नियुक्ति की गई हैं। इसमें काेटा देहात जिला समन्वयक पद पर सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा काे नियुक्त किया हैं। मेवाड़ा की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दाैड़ी। नव नियुक्त समन्वयक मेवाड़ा ने बताया कि 3 से 10 मई तक जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली, 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तरीय संविधान बचाअाें रैली एवं 20 से 30 मई तक घर-घर संपर्क अभियान आयोजित हाेंगे। काेटा देहात के स्थानीय कांग्रेसजनाें के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान काे सफल बनाने में सहयाेग प्रदान करेंगे। मेवाड़ा ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें
अरुण बैरवा सुमेरपुर 9461830820 पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की जघन्य हत्या पर मुस्लिम समाज ने जताया आक्रोश, राष्ट्रपति से की…