जैतारण/ चावण्डिया
मन्दिर निर्माण ओर उसके विकास कार्यों को लेकर जैतारण तहसील के चावडिया गांव के शिव नारायण गिरी आश्रम हनुमान बावड़ी में समाज सेवी ओर भक्तों की मीटिंग का आयोजन हुआ। चावंडिया कला के महंत अक्षय गिरी महाराज ने बताया कि हमारा देश साधु संतों का देश रहा है। ओर जब जब मंदिरों ओर आश्रम के विकास कार्यों में भक्तों के सहयोग की जरूरत पड़ी वो हमेशा आगे आकर अपना सहयोग दिया है। महंत अक्षय गिरी ने कहा कि हमारे यहां आश्रम में आयें दिन पांच से दस साधु संत पधारते हैं। और स्थानीय चार संत महंत निवास स्थान पर हमेशा रह रहे हैं। गर्मी के मौसम में आश्रम में पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। लाइट बंद पड़ी है। पक्षियों को अनाज और आवारा सांड करिब 25 सांड है। उनके लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था भी नहीं है। मीटिंग का उद्देश्य यही है कि आश्रम में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए समाज से भी भक्तगण अपना सहयोग दे ताकि आश्रम में आर्य समस्या का समाधान हो सके। भारत-पाकिस्तान के चल रहे युद्ध को लेकर भी ग्राम वीडियो सहित जिले भर के लोगों आग्रह करते हुए कहा कि युद्ध में लड़ रहे फोजी भाईयों के लिए प्रार्थना करें। महंत अक्षय गिरी महाराज ने कहा कि ये आश्रम आप सभी का है और समस्त भक्तों के सहयोग के बिना आश्रम में कुछ नहीं हो सकता।