पाली। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनात्मक संघ इस्कॉन गुरू अन्तर्राष्ट्रीय प्रचारक परम पूज्य भक्ति वैष्णव स्वामी महाराज के दो दिवस पाली आगमन पाली में भव्य महासत्संग का आयोजन किया गया जैसे ही महाराज जी वृदांवन से पाली पहुंचे तो भक्तो ने उनके स्वागत के लिए रस्ते में एवं इस्कॉन केन्द्र पर फूल-माला, रंगोली से सजाया और हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन करते हुए पुष्प वर्षा व माला पहनाकर स्वागत किया। दिनांक 16 सितम्बर 2026 को सायं कालीन कार्यक्रम इस्कॉन केन्द्र अमरनाथ नगर में आयोजित हुआ महाआरती, कीर्तन नृत्य एवं महासत्संग का आयोजन हुआ जिसमें महाराज जी ने मात्र कथा श्रवण से मुक्ति का मार्ग प्राप्त किया जा सकता है के बारे में बताया कथा श्रवण के पश्चात् भक्तो की जिज्ञासा व प्रश्नो का समाधान किया इसके बाद भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। महाराज जी के दौ दिवसीय कार्यक्रम में दूसरे दिन दिनांक 17 सितम्बर 2026 को प्रातः 4.30 बजे से मंगल आरती का आयोजन हुआ जिसमें महाराज जी गुरूवाअष्टकम, नृसिंह आरती, तुलसी आरती, चैतन्य शिक्षा अष्टकम, नाम अपराध व नाम जप की महिमा द्वारा ब्रह्ममुहूर्त की शुरूआत हुई फिर प्रातः 7 बजे से इस्कॉन भव्य मन्दिर निर्माण भूमि स्थल मानपुरा भाकरी भक्ति वेदांत मार्ग पर गुरू पूजा कर महाराज जी द्वारा महासत्संग का आयोजन किया गया जिसमें परम पूज्य भक्ति वैष्णव स्वामी महाराज ने कृष्ण भावनामृत का प्रचार जीवो का वास्तविक कल्याण के बारे मे बताया की हरे कृष्ण महामंत्र सभी मंत्रो में श्रेष्ठ एवं सभी जीवो के लिए कल्याण कारक है मनुष्य जीवन श्री हरि को जानने व उनकी महिमा का प्रचार करने एवं नाम जप द्वारा सभी जीवो को श्रवण मात्र से उदार करने के लिए है समय को इस भौतिक चीजो मे लगाकर व्यर्थ न जाने दे। क्योकि हर जीव के माता-पिता पूर्ण पूरूषोत्तम भगवान श्री हरि है। कलयुग में इनके नाम मात्र जप व उनका प्रचार-प्रसार करके उन्हे प्रसन्न किया जा सकता है। इस अवसर पर पाली में पहली बार नृसिंह महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमे आने सभी श्रद्धालुओ ने यज्ञ में आहुति दी तथा भूमि की शुद्धता एवं सकारात्मक वातावरण के लिए यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमे पाली शहरवासियो तथा जयपुर, जोधुपर, बीकानेर के भक्तो ने भाग लिया।

*इस्कॉन गुरू अन्तर्राष्ट्रीय प्रचारक परम पूज्य भक्ति वैष्णव स्वामी महाराज के पाली आगमन के अवसर पर प्रतीक झंवर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस्कॉन का भव्य मन्दिर निर्माण हेतु परम पूज्य भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज की शुभ उपस्थिति में मानपुरा भाकरी भक्ति वेदांत मार्ग पर करीब सवा दौ लाख वर्ग फीट पावन भूमि स्व. प्रतीक झंवर की पूण्य स्मृति में प्रतीक झंवर चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा शिवकरण-राजकुमारी, स्व. प्रतीक – अंजली, वानी झंवर, स्वाति-मंयकजी, रेयांश, राव्या डागा परिवार द्वारा ‘‘इस्कॉन’’ को समर्पित की गई। इस अवसर पर वृंदावन से पधारे महाराज जी व शिवकरण जी झंवर द्वारा भूमि समर्पण का उद्घाटन किया। इस भूमि पर शीघ्र ही भव्य मन्दिर निर्माण होगा जिससे आध्यत्मिक शिक्षा, भगवत, भक्ति-प्रचार व सनातन धर्म की नींव का स्तम्भ रहेगा। जहां मन्दिर में श्री राधा – गोविन्दजी के सुन्दर व मन मोहक विग्रह स्थापित किये जायेगे तथा श्रीमद् भागवत एवं भगवत गीता जो भगवान का उपदेश है उनका गुणगान एवं बच्चो, युवा, बुजर्ग, सभी वर्गा को आध्यमिक ज्ञान व भगवान के उपदेश व महिमा तथा कथा कीर्तन व विभिन्न भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगे। इस मौके पर शिवकरण झंवर ने कहा की इस्कॉन एक ऐसी संस्था है जिसमें सभी वर्गो के लिए विभिन्न आध्यमिक एक्टिवीटी होती जिससे समाज का स्वार्गीण विकास होता है। उन्होने बताया की इस्कॉन के श्री राधा गोविन्दजी के विग्रह व भक्तिमय वातावरण से मन को परम शान्ति का अनुभव होता है। पाली में इस्कॉन एक भव्य मन्दिर निर्माण करने जा रहा है जिसमें समस्त शहरवासी का सहयोग लगे इसलिए यह भगवान की सेवा करने का अवसर एवं कृपा प्राप्त का मौका है।*
