पाली, 29 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी शिवाजी मंडल की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को किसान केसरी गार्डन में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी, जिला महामंत्री नारायण कुमावत, मंडल अध्यक्ष गोपाल बंजारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुखराज बंजारा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष गोपाल बंजारा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर “मन की बात” कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्ष एवं संयोजक तय कर दिए गए हैं और आगामी 31 अगस्त (रविवार) को शिवाजी मंडल के सभी 46 बूथों पर ‘मन की बात’ का शत-प्रतिशत सीधा प्रसारण होगा।
मंडल के सोशल मीडिया संयोजक भरत निम्बार्क ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सरल ऐप का डेमो प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को ऐप डाउनलोड, रजिस्ट्रेशन, फोटो अपलोडिंग और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने मंडल पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन किया और संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने “मन की बात” कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में गोपाल सिंह चाड़वास, ऋतिक दवे, प्रदीप कांकरिया, महेंद्र मालवीय, श्याम दमामी, घनश्याम दमामी, भांवरनाथ योगी, विक्रपाल सिंह, पार्षद अशोक बंजारा, लूनसिंह राजपुरोहित, सुमन सेन, नैना व्यास, विजय लक्ष्मी, राजेश परमार, नटवर सिंह, अशोक जाट सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।