राजपूत समाज ने शौर्य झुलस निकाल की शस्त्र पूजा,शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम वाले समाज के बच्चों को किया सम्मानित,,,,

पाली शहर में श्री राजपूत युवा संगठन के द्वारा राजपूत समाज का राजस्थान का सबसे बड़ा शस्त्र व शास्त्र पूजन, प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर संरक्षक अजयपाल सिंह हेमावास ने बताया कि सर्वप्रथम 21 ब्राह्मणों के द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ हवन शुरू किया गया। उसके पश्चात शहर में वाहन रैली निकाली गई जिसमें शहर वासियों व संगठनों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। रैली के पश्चात शस्त्रों व शास्त्रों की विधिवत पूजा की गई। उसके पश्चात समाज की शिक्षा में उत्कृष्ट 10 प्रतिभाओं को भामाशाह भंवर सिंह मंडली के द्वारा टेबलेट देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी सेवाओं व 10 वी,12 वी के 90 प्रतिशत से ऊपर प्रतिभाओं को प्रसस्ती पत्र , मोमेंटो, दुपट्टे से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संत सानिध्य महेन्द्रानंद गिरि जी महाराज ने हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए शस्त्र व शास्त्रों के पूजन की परंपरा को निभाने का संदेश दिया।
इसमें मुखी अतिथि जिला प्रमुख पाली रश्मि सिंह रोहट ने कहा कि संगठित रहे।समाज की आकांक्षा पर खरा उतरे। हमारे पूर्वजों ने समाज के हर वर्ग के लिए हक की लड़ाई लड़ी है। सभी वर्गों को साथ लेकर चले। शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जागरुक रहे। पूर्व मंत्री बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि आज का शास्त्र विद्या है और शस्त्र कलम ।संस्कारो के साथ समाज के 36 कौमों को साथ लेकर चले युवा को कैरियर बनाने के लिए शिक्षा पर जोर देना चाहिए। खेलो में अत्यंत संभावनाएं हैं।इसके अलावा समाज में भंवर सिंह मंडली जैसे भामाशाह कि अत्यंत आवश्यकता है।
मारवाड़ जंक्शन उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने कहा कि युवा कड़ी मेहनत कर प्रशासनिक सेवा , सेना और खेलों में भविष्य बनाए। निरंतर मेहनत से सफलता अवश्य मिलती है ।
पाली उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि भगवान राम की आदर्श हम सभी को अपनाने चाहिए। उन्होंने अतिशयोक्ति गुणों के साथ युवकों आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने भी प्रेरणास्पद उद्बोधन दिया किसान नेता जयेंद्र सिंह गलथनी,विधायक खुशवीर सिंह जोजावर , डीवाईएसपी जेठू सिंह करनोत व समाजसेवी भंवर सिंह मंडली ने भी विचार व्यक्त किए। समाज की 125 प्रतिभाएं सम्मानित की गई। संगठन के मीडिया प्रभारी विरेन्द्र सिंह नरूका ने बताया भंवर सिंह मंडली,गजेंद्र सिंह कालवी, बाघ सिंह गुढा पृथ्वीराज, चंद्रेश पाल सिंह रातड़ी, गुलाब सिंह गिरवर,जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चांदावत, दलपत सिंह गुढ़ा नारकान, प्रियव्रत सिंह राठौड़,गोपाल सिंह शेखावत, विक्रमपाल सिंह गुढ़ा माताजी, छोटू सिंह उदावत, पर्वत सिंह वेलार, नरेंद्र सिंह शेखावत, प्रताप सिंह सोनाई मांझी, ऋषिपाल सिंह मंडली, शक्ति सिंह हेमावास, जवान सिंह मानी, अभय सिंह मेड़तिया, प्रहलाद सिंह उतवन, महावीर सिंह टेवाली,जितेंद्र सिंह भाटी, अर्जुन सिंह भेड़, जनक सिंह भाटी, चैन सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह कुंपावत रविंद्र सिंह ठाकुरला, महेंद्र सिंह कोलू, फतेह सिंह खारड़ी, पुष्पेंद्र सिंह हेमावास,प्रवीण सिंह भाटी , लक्ष्मण सिंह हेमावास,मग सिंह साटीका मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *