पाली, 23 मार्च।शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आज पाली शहर के सूरजपोल चौराहा पर संस्था ग्रुप ऑफ भगतसिंह पाली परिवार द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाकर शहीदों को याद किया।
कार्यक्रम में सभी ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के प्रदेशाध्यक्ष दीपक शर्मा (हरियाणा), पाली जिला अध्यक्ष भरत सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष कुन्दन चंदेल, जिला महामंत्री भरत आदिवाल, जिला सचिव सुनील सोडा, पाली शहर अध्यक्ष लक्ष्मण गोस्वामी, शहर उपाध्यक्ष रतन तोसावरा, शहर संरक्षक अनिल चनाल, शहर सचिव दीपक परिहार सहित दिनेश कुमावत, धर्मेंद्र आदिवाल, मानवेंद्र सिंह, कमल डीडवानिया आदि उपस्थित रहे।
पाली में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, गूंजे इंकलाब के नारे
Oplus_16908288
