पाली वूशु टीम का भव्य स्वागत, आकिल ने 10 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

पाली, 31 मार्च 2026 पाली जिले के वूशु खिलाड़ियों का हाल ही में शानदार प्रदर्शन के बाद भव्य स्वागत किया गया। 27 से 29 मार्च तक बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित 19वीं राजस्थान जूनियर बालक-बालिका राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में पाली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
राजस्थान वूशु संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का सफल संचालन संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया एवं भारतीय वूशु टीम के कोच राजेश कुमार टेलर के मार्गदर्शन में हुआ।


जिला वूशु सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद आसिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि पाली के खिलाड़ी मोहम्मद आकिल ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आकिल पिछले 11 वर्षों से वूशु खेल से जुड़े हुए हैं और अब तक कुल 10 स्वर्ण तथा 1 रजत पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित कर चुके हैं।
इसके अलावा तनीषा और वैभव दौलतानी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अफजल मोहम्मद, सुभाष भाटी, अमन, गौरव, सुरेश वर्मा, हिमांशु, सुहाना, चंदन सिंह और लोकेश चौधरी ने भी अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान बीकानेर वूशु संघ की अध्यक्ष डॉ. पुष्पा शर्मा एवं राजस्थान के विजय सिंह शेखावत ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पाली पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वूशु संघ अध्यक्ष नरेंद्र फुलवरिया, अभिभावक रूपाराम जी, गौरव जी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *