पाली,,शहर के मंडिया रोड स्थित ‘पद्मावती टेक्सटाइल’ फैक्ट्री में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। ओर देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही नगर निगम और रीको की 4 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फैक्ट्री के अंदर रखे कपड़े को फैक्ट्री प्रशासन और श्रमिकों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।बता दे कि फैक्ट्री में ऑयल मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैली गई ! घटना को देख घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की भीड़ को घटना स्थल से दूर किया। फैक्ट्री मालिक के अनुसार उन्हें सूचना दी गई कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसमें कपड़े की गांठे व अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए, जिसके चलते लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। तो वही पुलिस आग लगने का कर्म का पता लगाने में अनुसंधान जारी है।
पद्मावती टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का कपड़ा जलकर हुआ राख,,,
