पाली : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर संरक्षक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख प्रताप सिंह जी दहिया के नेतृत्व में आज पाली शहर में एक भव्य भगवा रैली का आयोजन किया गया। यह विशाल रैली शीतला माता मंदिर से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गीता भवन में सम्पन्न हुई। रैली में हजारों रामभक्तों ने भाग लिया और भगवा झंडे, जयघोष व भक्ति गीतों से शहर भक्तिमय हो गया। नारी शक्ति द्वारा शक्ति प्रदर्शन करते हुए नारी सुरक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कई साधु-संतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ । इस रैली में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, करनी सेना, रावना राजपूत युवा शक्ति पाली, सोमनाथ मंडल, ग्रुप ऑफ भगत सिंह, एनिमल रेस्क्यू, बाबा रामदेव युवा संगठन, गौ रक्षा कमांडो फोर्स, चामुंडा सेना, भारत रक्षा मंच, गौ रक्षक रेस्क्यू संस्थान पाली, नोएडा बालाजी टीम, गौ पुत्र सेना, और कल्की गौ रक्षा दल, सहित अनेक संगठनों का सहयोग रहा। शोभा यात्रा में रावना राजपूत युवा शक्ति पाली के समाज के युवाऔ ने शहर की सूरज पोल चौराहे फूलों की बरसात करते हुए अभिनंदन किया गया। युवा शक्ति में राजवीर चौहान ,नरपत सिंह निर्वाण, अर्जुन सिंह भाटी ,विक्रम सिंह भेशाना, सुरेंद्र पाल सिंह ,भवानी सिंह राठौड़, भानु प्रताप सिंह टैगोर नगर , राम सिंह सूरज पोल, यशपाल सिंह राठौड़ जालम सिंह पवार , दिनेश सिंह सिसोदिया, भवानी सिंह सोलंकी, सुरेंद्र पाल सिंह सहित युवाओं की अहम भूमिका निभाई।
रावना राजपूत युवा शक्ति पाली ने फूलों की बारिश के साथ भगवा रेली का किया स्वागत,,,, युवाओं ने लगाए जय श्री राम, जय बालाजी के लगाए नारे,शहर हुआ भक्ति मय,,
